नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर को बीआर चोपड़ा की क्लासिक टीवी सीरीज महाभारत में कर्ण के किरदार में देखा और पसंद किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कई सालों तक इस बीमारी से जंग लड़ी, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर फिर से उभर आया और उनकी सेहत तेजी से बिगड़ गई। इसके लिए उन्होंने बड़ी सर्जरी भी करवाई थी। लेकिन अब वो इस बीमारी से जंग हार गए। आज 15 अक्टूबर को उनके निधन की खबर सामने आई है।आधिकारिक पुष्टि CINTAA (सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया,"गहरे दुख और विलाप के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय जनरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.