शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर। महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति के लिए भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई शाहजहांपुर ने जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि महाबोध महाविहार टेंपल विश्व धरोहर के रूप में भारत का गौरव है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त कर विश्व शांति समता करुणा और मैत्री का संदेश दिया। कहा गया कि बौद्धों के इस पावन धम्म स्थल की प्रबंध समिति में गैर बौद्धों को रखा जाना तथा बौद्ध टेंपल पर महंत द्वारा बुद्ध के स्वरूप को मिटाकर अन्य मूर्तियों को स्थापित कर कब्जा किया जा रहा है, जो स्वतंत्र भारत में घोर अपराध है। ज्ञापन देने वालों में भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, पूर्व महामंत्री राम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.