गया, फरवरी 24 -- बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी के साथ भिक्षु चालिंदा व भिक्षु डॉ दिनानंद शामिल रहे। बीटीएमसी की सचिव ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में हुए व्यापक विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने, आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोधगया की पहचान मजबूत करने में राज्य सरकार की उल्लेखनीय भूमिका रही है। विशेष रूप से विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर के आसपास कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महाबोधि मंदिर की आकर्षक लकड़ी क...