गया, फरवरी 22 -- भारत सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले रविवार को बोधगया पहुंचे और विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। गर्भगृह में भगवान बुद्ध को मत्था टेकने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया। विश्व बौद्ध संघ द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित संघदान कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री बोधगया पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के बिहार प्रभारी डॉ. शिवनारायण मिश्रा भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि महाबोधि मंदिर का प्रबंधन पूरी तरह बौद्ध समुदाय को सौंपा जाना चाहिए। यह मांग देशभर के बौद्धों द्वारा लंबे समय से उठाई जाती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हम इस मामले में चर्चा कर चुके है...