हजारीबाग, अप्रैल 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर रविवार की शाम में विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात गाजे-बाजे के साथ झंडा जुलूस निकाला गया। इसके बाद मिलन स्थल पर गांव के विभिन्न महाबीरी झंडे का मिलन कराया गया। इस दौरान रामभक्तों ने पारंपरिक हथियारों से कई कला-कौशल का प्रदर्शन किया। अखाड़ा चौक बजरंग दल रामनवमी समिति के द्वारा बंशीधर मंदिर प्रांगण में ध्वजा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के पश्चात महंत रामभक्तों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। इसके उपरांत अखाड़ा चौक बजरंग दल समिति के अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान रामभक्तों ने मत्था टेका और ढोल ताशों की गूंज के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाया। समिति के पदाधिकारियों ने विष्णुगढ़ पुलिस अनुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.