अलीगढ़, फरवरी 21 -- 48 श्लोकों के प्रत्येक स्तोत्र के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की महिमा का किया गुणगान अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंदिर में शुक्रवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर मुनिराज के द्वितीय महाप्रयाण दिवस मनाया गया। इस दौरान श्री दिगंबर जैन महासमिति एवं जैन समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 48 दीपों के साथ हुई श्री भक्तामर स्त्रोत महाअर्चना पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी, राजीव जैन, संजय जैन परिवार रहे। श्रावक-श्राविकाओं ने चांदी के 48 दीपकों से रिद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ दीप अर्पित करते हुए श्री भक्तामर महाअर्चना की। जैन धर्म में श्री भक्तामर स्त्रोत की महिमा का शाम के समय 48 दीपकों के सा...