हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सदर विधायक जनसेवा कार्यालय परिसर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी के समर्थन में संकल्प पत्र का विमोचन सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संयोजक अशोक यादव तथा सह संयोजक दिनेश सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जारी संकल्प पत्र में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में अत्याधुनिक गौशाला निर्माण, जिसमें गोवंशों की देखभाल, आवास और उपचार की व्यवस्था होगी, का प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ ही व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, डेली मार्केट के आधुनिकीकरण, पिंक टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ ...