हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भारी गहमा-गहमी बनी रही। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंच रहे थे। नामांकन के अंतिम दिन पहले महापौर पद के लिए मंगलवार को पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमे विनोद कुमार, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, नजमा खातून, अरविंद कुमार, मनोज कुमार गोप ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के समक्ष जमा किया है।वार्ड पार्षद पद के लिए मंगलवार को वार्ड 1से शाहीन परवीन,लाजवंती देवी, वार्ड 2 से शिवली नुमानी मोहम्मद खुर्शीद आलम,मोहम्मद खलील शब्बीर अली,वार्ड 3 से रंजन कुमार ,वार्ड 4 से सुधीर कुमार सिंह,अनिल प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा ,वार्ड 5 से सुमन कुमारी, रेखा सिंह ,वार्ड 6 से मितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्म...