गाज़ियाबाद, मई 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर चार में शिक्षा से शिखर तक संस्था ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महापौर सुनीता दयाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। कार्यक्रम में संस्था ने दो बच्चे राज और नंदिनी को दसवीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने पर सम्मानित किया। मंच का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। संस्था की अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी ने बताया कि महापौर ने संस्था के कामों की सराहना की और बच्चों को भोजन, पढ़ाई की सामग्री और स्कूल बैग बांटे। इस मौके पर भाजपा नेत्री पूनम कौशिक, पार्षद शिल्पा चौधरी, आशीष चौधरी, रोटरी क्लब वैशाली की अध्यक्ष नीतू कुंडलियां, प्रतिमा सक्सेना, श्रद्धा तिवारी, प्रियंका यादव, हिमांशु गिरी और सुमित गुप्ता जैसे कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...