लखनऊ, सितम्बर 26 -- शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को वार्ड विकास निधि की दूसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। महापौर ने शुक्रवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड विकास निधि की 1.10 करोड़ की दूसरी किस्त जारी करने को कहा है। नगर निगम की सदन की बैठक में पहले ही यह निर्णय हो चुका था कि प्रत्येक वार्ड के लिए 2.10 करोड़ की राशि स्वीकृत की जाएगी। इसमें से एक करोड़ की पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है। लेकिन दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं हुई थी। महापौर ने नगर आयुक्त को आदेशित किया कि तुरंत दूसरी किस्त जारी की जाए। महापौर ने साफ किया कि इस राशि से वार्डों में सड़क, नाली, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य पार्षदों की संस्तुति पर नगर निगम द्वारा कराए जाएंगे। कुल 110 वार्ड...