प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। सामाजिक संस्था लक्ष्य की ओर से अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में जरूमंद लोगों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरित की गयी। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने 200 जरूरतमंद लोगों और आधारशिला वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। महापौर संस्था लक्ष्य के सामाजिक सरोकार के प्रयास को सराहा।संस्था की अध्यक्ष शोरवी मित्तल ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए संस्था समर्पित है। इस मौके पर महापौर पर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सचिव अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, अनुराधा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.