सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने दो वार्डो में करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क व नाली आदि विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों से सहारनपुर की सूरत बदली है। महापौर डॉ.अजय कुमार ने नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर भाजपा अध्यक्ष शीतल विश्नोई के साथ शनिवार को वार्ड 24 मे सतयुग आश्रम के बराबर वाली गली में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का सड़क पर गेंती मारकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल सहित क्षेत्रवासी व पार्षद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...