लखनऊ, अक्टूबर 9 -- झूले लाल वाटिका स्थल के आवंटन में देरी पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। महापौर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि आवंटन में देरी से नगर निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। महापौर ने पत्र जारी कर उनसे कहा है कि उनकी वजह से नगर निगम को वित्तीय क्षति पहुंची है। 9 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण ना देने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए आगे उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने की बात लिखी है। अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने कहा कि महापौर का पत्र मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.