बरेली, अप्रैल 21 -- आंवला। भाजपा कार्यालय पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजपूत कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहाकि युवा हमारे महापुरुषों का अनुसरण करें और उनके इतिहास को पढ़कर समाज और देश सेवा की भावना जागृत करें। रविवार को लोधी समाज की बैठक में तय किया गया कि जून में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण स्टेशन रोड तिराहे पर किया जाएगा। मूर्ति निर्माण का कार्य जयपुर में चल रहा है। मझगवां ब्लाक प्रमुख समिति अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहाकि समाज के युवा अपने महापुरुषों का इतिहास जाने और उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करें। वरिष्ठ संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा एडवोकेट, जय लाल वर्मा, रूपराम राना एडवोकेट, डॉ. प्रशांत लोधी, सियाराम वर्मा एडवोकेट, शिवदयाल वर्मा एडवोकेट, नरेंद्र राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.