गोपालगंज, अगस्त 13 -- छठी मइया फाउंडेशन की ऐतिहासिक पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केन्द्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया यूनेस्को की सूची में शामिल होने पर लोकआस्था के महापर्व को मिल जाएगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकआस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की सूची में शामिल करने की कवायद शुरू हो गयी है। छठी मइया फाउंडेशन की ऐतिहासिक पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केन्द्र सरकार ने छह महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। छठी मइया फाउंडेशन के चेयरमैन सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार दुबे ने बताया कि भारत की आस्था, पर्यावरण और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय प्रतीक छठ महापर्व अब अंतरराष्ट्रीय मान्यता की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने छठी मइया फाउंडेशन की पहली आधिकारिक मांग को स्वी...