कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। उनकी सुविधा के लिए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के एक तरफ से रैंप का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह माथा कुंवर मंदिर का भी जीर्णोद्धार हो रहा है। आने वाले दिनों में यहां का बौद्ध संग्रहालय भी वातानुकूलित व अन्य सुविधाओं से लैस होगा। वैसे तो कुशीनगर में भगवान बुद्ध से जुड़े कई दर्शनीय स्थल हैं, लेकिन मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है। इसी में भगवान बुद्ध की विराट लेटी हुई प्रतिमा है, जिस पर चीवर चढ़ाकर दर्शन-पूजन के लिए दुनिया के विभिन्न बौद्ध राष्ट्रों से उनके अनुयायी आते हैं। इनमें दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालु भी...