हापुड़, अक्टूबर 13 -- नगर के गुरुद्वारा परिसर में रविवार को आयोजित भाकियू (संघर्ष) की महापंचायत में किसानों का गुस्सा जमकर फूटा। हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने भ्रष्टाचार, अफसरों की मनमानी और किसानों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। सभा की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह ने की, जिन्होंने कहा कि गढ़ क्षेत्र की सडक़ें गड्ढों में समा चुकी हैं, टोल प्लाजा पर अवैध वसूली हो रही है, जबकि नगर पालिका सीमा में टोल वसूलना पूरी तरह गैरकानूनी है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि गढ़ टोल प्लाजा पर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों और किसानों से अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नियम के अनुसार पालिका क्षेत्र के लोगों से टोल नहीं लिया जाना चाहिए, तो एनएचएआई और जिला प्रशासन आंखें क...