रुडकी, अक्टूबर 9 -- इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान और स्मार्ट मीटर के विरोध सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर करीब डेढ़ माह से चल रहा किसान मोर्चा का आंदोलन गुरुवार को और तीव्र हो गया है। रुड़की एसडीएम चौक के पास आयोजित महापंचायत में हजारों किसान एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मंच से किसान नेताओं ने सरकार पर पूंजीपतियों का पक्ष लेने और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान मिल प्रबंधन के जीएम अनिल तंवर भी मौके पर पहुंचे और किसानों को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने शेष दस करोड़ रुपये पंद्रह दिनों के भीतर भुगतान करने का भरोसा भी दिया। महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की है। उन्होंने कहा कि मिल पर मुकदमा दर्ज होने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.