सोनभद्र, फरवरी 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरि सोनार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी भक्ति, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। वे महान समाज सुधारक और परोपकारी संत थे, जिन्होंने जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संत शिरोमणि नरहरि सोनार के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे समाज सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व थे। वे महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के करीबी सहयोगी रहे तथा गरीबों...