प्रयागराज, फरवरी 7 -- महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ नगर छोड़ने से पहले महानिर्वाणी अखाड़े की अष्टकौशल का चुनाव पूरा हुआ। एक बार फिर अखाड़े के महासचिव रवींद्र पुरी को श्रीमहंत चुना गया। इसके साथ ही रमेश गिरि, बंशी पुरी, विनोद गिरि, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरि, प्रेम पुरी, गंगा गिरि को श्रीमहंत चुना गया है। इसके साथ ही दिगंबर शिव पुरी, विश्वनाथ पुरी, रमाशंकर गिरि, मनसुख गिरि, ब्रह्मनारायण पुरी, उमाशंकर गिरि को कारोबारी या उप महंत के रूप में चुना गया है। श्रीमहंत चुने गए सभी सदस्य अब सचिव बनाए जाएंगे। श्रीमहंत यमुना पुरी ने बताया कि यह चुनाव कुम्भ मेले तक के लिए हुआ है। अब छह साल तक सभी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यभार संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.