कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव पहुंचे। मार्निंग वॉक के दौरान केसी लाल निषाद के घर के रसोई में पहुंच गए। वहां पर पाटा रख गैस जलाई और खुद चाय बनाने लगे। यह नजारा घर के बाहर जुटे ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। कुछ देर बाद महाना एक गिलास और कप में बिना चीनी की चाय लेकर खुद बाहर आए। बाहर मौजूद भीड़ से कहा कि फीकी चाय किसे पीनी है। सब बोले कि हम तो चीनी वाली पीते हैं। एक युवक ने फीकी चाय का कप लिया। सतीश महाना वहीं चबूतरे पर पड़े तख्त पर बैठ गिलास में चाय पीने लगे। कहा कि चीनी वाली चाय भी बना आए हैं, सभी को पिलाओ। उन्होंने आधे घंटे तक जुटी भीड़ से एक-एक कर मतदाता पुनरीक्षण, समस्याओं औऱ अन्य चीजों पर चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ल, रमेश निषा...