रांची, अप्रैल 7 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को चैती दुर्गा पूजा के महानवमी को लेकर भक्तों की भीड़ मां दुर्गा के मंदिर में पहुंची। महानवमी पूजा को लेकर आयोजित महाआरती में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु एकत्रित हुए। पिपरवार क्षेत्र के बचरा बाजारटांड स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर, बीओसीएम हनुमान मंदिर परिसर, बचरा बाजारटांड स्थित राम-जानकी मंदिर, बचरा काली मंदिर, बिलारी शिव मंदिर, चिरैयाटांड़ शिव मंदिर समेत पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के सभी मंदिरों में महानवमी को लेकर काफी भीड़ रही। पिपरवार क्षेत्र के बचरा बाजारटांड स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर में चैत नवरात्र में उपवास व्रत करने के साथ महानवमी पूजा करने और हवन करने को लेकर सुबह पांच बजे से ही पूजा करने वाले श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.