साहिबगंज, अप्रैल 7 -- साहिबगंज। चैत नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को महानवमी पूजन किया गया। इस मौके पर माता के नवम स्वरूप माता सिद्धिदात्री का पूजन व दर्शन श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में जाकर किया। वहीं महानवमी पर काफी लोगों ने देवी स्थानों पर पहुंच कर माता का पूजन किया और महिलाओं ने माता को खोईछा अर्पित किया। देवी दुर्गा मंडपो में पुरोहितों ने नवमी पर विशेष पूजन कराया। पूजन के बाद हवन कराया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवमी को लेकर रविवार की सुबह से शहर के सकरूगढ़ चैती दुर्गा मंदिर, रसुलपुर दहला मंदिर के अलावा चौक बाजार दुर्गा मंदिर, तुरी टोला मंदिर में लोगों ने जाकर नवमी का पूजन किया। इसके अलावा शहर स्थित अन्य दुर्गा स्थानों व शिवालयों में भी सुबह से पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। कई घरों में भी नवमी पर पूजन हवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.