गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर के सभी 360 शक्ति केंद्रों पर शनिवार को योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में महानगर के सभी मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को महानगर के सभी 360 शक्ति केंद्रों पर योग दिवस को भव्य और अनुशासित रूप से योग संस्थाओं, प्रशिक्षित योग साधकों, स्काउट्स के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं भारत की आत्मा का जागरण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.