मेरठ, जुलाई 2 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को स्वीकृति देते हुए सूची जारी कर दी। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने नई टीम के नामों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिकिशन वर्मा प्रवक्ता, कपिल पाल सोशल मीडिया प्रभारी, राजीव यादव कंट्रोल रूम इंचार्ज, नईम राणा को कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 36 सचिव मनोनीत किए गए। 75 सदस्यीय महानगर की जंबो कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व का समायोजन किया है। नई कार्यकारिणी में मुस्लिम समाज के 21 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। गुर्जर, वैश्य, ब्राह्मण, पंजाबी, दलित, यादव सभी वर्गों को तरजीह देते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। 14 महिलाओं को स्थान दिया है। इसमें मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.