किशनगंज, जुलाई 4 -- किशनगंज संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मंझौक स्थित महानंदा नदी में डूबे बालक का शव बुधवार की रात को रौटा थाना क्षेत्र के अभयपुर घाट में मिला। शव की पहचान पश्चिम बंगाल के कानकी बस्ती निवासी 15 वर्षीय विक्टर के रूप में की गई। शव देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सोमवार को किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मंझौक गांव में महानंदा नदी में डूब कर एक बच्चा लापता हो गया था। उक्त बच्चा विक्टर बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के कानकी बस्ती का रहने वाला था। वहां अपने दोस्तों के साथ मंझौक में महानंदा नदी के नहाने आया था। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर लापता बच्चे की खोजबीन कर रही थी। वहीं लापता बच्चे का शव बुधवार की रात को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.