किशनगंज, जनवरी 14 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड अंतर्गत बारापोखा प्राथमिक विद्यालय महानंदा नदी के तकरीबन एक सौ मीटर की दूरी पर स्थित रहने, गांवो से बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए उपयुक्त सड़क तथा बाउंड्री वॉल नहीं रहने से एवं बरसात के दिनों विद्यालय तथा विद्यालय परिसर से सड़क तक पांच फीट पानी के जमाव होने से बरसात के समय बच्चो को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं जब जब नदी का पानी बढ़ता है,बच्चो को अभिभावक स्कूल जाना बंद करवा देते हैं। ग्रामीणों में इन तमाम समस्याओं को नराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण,गांव की मुख्य सड़क से विद्यालय तक जानेवाली जर्जर कच्ची सड़क, एवं विद्यालय को महानंदा नदी के तांडव से ब...