रुडकी, फरवरी 16 -- लक्सर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खानपुर के जटा महादेव शंकर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय विशाल मेले के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मेले में मनोरंजन और खरीदारी का भी दौर चला। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौने खरीदे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...