रामगढ़, जनवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 गोबरदरहा स्थित महादेव चट्टान शिव मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और विधि-विधानपूर्वक बुधवार को संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसका विधिवत फीता काटकर शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने किया। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रोशन कुमार, समाजसेवी काशीनाथ मुंडा, रेणु देवी, सरिता देवी, लीला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। भूमि पूजन मुख्य पुजारी कुंवर महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सरिता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.