रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। महादेव चट्टान में पारंपरिक लोकपर्व टुसू परब के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में मांडू विधायक तिवारी महतो की उपस्थिति रहेगी। इनके साथ कई सम्मानित अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। टुसू परब मेले के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का विशेष आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्रीय लोकगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस पारंपरिक पर्व को सफल बनाने का ...