भदोही, जनवरी 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवार की शाम सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। गणतंत्र दिवस के दिन अवकाश होने के कारण आस्थावानों की भीड़ ज्यादा नजर आई। महादेव के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव तथा बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरूप दर्शन-पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती-पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर-नारियों से भर गया था। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गुंजायमान हो उठा। डमरू, शंख तथा करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.