अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही शिवभक्तों के जत्थे कांवड़ में गंगा जल लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। रोडवेज बस व निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली में डीजे के साथ भी भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमयी बना है। वहीं रोडवेज डिपो से सोमवार को भी हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहा। शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए भारी संख्या में रवाना हुए। गौरतलब है कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। जलाभिषेक में मात्र पांच दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अमरोहा व आसपास के शिव भक्त हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों की चहलकदमी के बीच क्षेत्र का माहौल भक्तिमयी बना है। अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प...