मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। नगर के प्राचीन भीमसेन जी महाराज मंदिर में श्री महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत संत सम्मेलन एवं प्रवचन के तीसरे दिन कानपुर से आयीं अल्का द्विवेदी ने प्रभु श्रीराम जी के रूप का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श अनुकरणीय है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मनुष्य को भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। रायबरेली से पधारी कविताकांत वाजपेई जी ने कहा कि भगवान शिव सिर्फ देव नहीं, बल्कि महादेव हैं। उनकी कृपा से मनुष्य के जीवन का दुख-संकट पल भर में ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष फल मिलता है। सच्चे मन से आवाह्न करने पर भगवान अपने भक्तों की मनोकामना को पूरा करते हैं। सम्मेलन में डॉ़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.