बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा चौराहे पर शनिवार सुबह 9:30 बजे के बाद जाम लग गया। हालत यह थी कि चौराहे की चारों सड़क पर लगभग दो घंटे लंबा जाम लग गया। इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गई थीं। भीषण जाम के सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही थी। जाम में फंसे लोग परेशान नजर आ रहे थे। काफी लोग ऐसे थे जो परिवार के साथ के साथ थे। महिलाएं व बच्चे जाम में परेशान हो रहे थे। महुंली-बस्ती मार्ग पर कुदरहा-मुंडेरवा मुख्य मार्ग पर महादेवा चौराहा पड़ता है। इस चौराहे से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। चौराहे को आने वाले रास्तों से सैकड़ों गांव जुड़े हैं। इसके अलावा चौराहे पर बड़ी बाजार है, जहां लोगों का सुबह से ही आना जाना शुरू हो जाता है। रक्षा बंधन त्यौहार के कारण शनिवार सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। चौराहे से गुजरने वाले वाहनों मे...