साहिबगंज, मार्च 18 -- साहिबगंज। महादेवगंज में बीते रविवार की रात को हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फायरिंग में पिता-पुत्री को पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि घायल पवन यादव की शिकायत पर तीन नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने वारदात में चली गोली का एक खोखा जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल पवन यादव ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात को वह अपनी दो साल की बेटी प्राची को गोद में लेकर बाहर बैठा था,तभी अचानक जान मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके दाएं पैर के अलावा गोद में लिए बच्ची के जांघ में लगी है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी में घटना की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं किया गया है। इधर, प्रभारी थाना प्रभारी अजीत लकड़ा ने बताया कि घायल के बयान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.