सहरसा, जनवरी 16 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-32, बस स्टैंड के समीप, रेलवे की भूमि पर बसे महादलित परिवारों ने पुर्नवास के लिए प्रदर्शन किया और भूमिहीन एवं बेघर परिवारों के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। गरीब महादलित, भूमिहीन एवं बेघर परिवारों के पुनर्वास और भूमि अधिकारों के लिए कार्य कर रही रौशन खातून ने बताया कि मल्लिक टोला, वार्ड संख्या-32, बस स्टैंड के समीप, रेलवे की भूमि पर बसे हुए लगभग 200 गरीब महादलित परिवार बसे हुए हैं। रेलवे की जमीन पर बसे रहने और भूमि हीन रहने से आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर पूर्व में प्रशासन द्वारा संज्ञान भी लिया गया था। लेकर इसके बाद भी महादलित भूमिहीन परिवार के लिए अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। अंचल द्वारा भी व्यवहारिक रूप से भूमि हीन परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.