मधेपुरा, अप्रैल 26 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुखासन पंचायत के वार्ड 2 कमलपुर गांव में आग लगने से तकरीबन 15 घर जलकर राख हो गया। हादसे में कई मवेशियों के भी झुलसने की खबर है। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की बतायी गयी है। सभी परिवार महादलित समुदाय से आते हैं। बताया गया कि घटना के समय बस्ती के अधिकांश लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। आग की लपटें देख लोग खेतों से बस्ती की ओर दौड़े। इस बीच अगल-बगल के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन आग की तेज लपटों के कारण किसी को पास फटकने का साहस नहीं हो रहा था। इस बीच फोन से अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर दमकल भेजने की मांग की गयी। अधिकारियों की पहल के बाद मौके पर कई दमकल आ पहुंचे। दमकल आने के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में अ...