मुंगेर, सितम्बर 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने शुक्रवार को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के महादलित टोलों का भ्रमण कर लोगों को मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। महादलित बहुल गांव दशरथी, बरमसिया, बिलोखर, बनमनखी, मासूम गंज का भ्रमण कर ग्रामीण महिला व पुरूषों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दरम्यान कई ग्रामीणों ने नाला निर्माण, नल जल की समस्या, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सड़क मरम्मत आदि समस्या से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर अविलंब समाधान कराने की बात कही। महिला रोजगार योजना का प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर चुकी महिलाओं ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.