लखीसराय, अगस्त 13 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । स्टेशन के उत्तरी हिस्से और बेस महादलित टोला में सोमवार को रेल प्रशासन के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद करीब 50 घरों के लोग अब बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से यहां बसे हुए थे, लेकिन रेलवे प्रशासन ने उनका आशियाना उजाड़ दिया। अब कई लोग वृक्षों के नीचे या प्लास्टिक की चादर डालकर अस्थाई रूप से रह रहे हैं। महिलाओं ने एक स्वर में विरोध जताते हुए कहा कि जब तक सरकार या रेलवे उन्हें स्थाई ठिकाने की व्यवस्था नहीं करती, वे वहीं रहेंगे। एक महिला ने भावुक होकर कहा, चाहे इसके लिए हमारी जान ही क्यों न चली जाए, हम यहीं डटे रहेंगे। उन्होंने बताया कि बारिश के समय हालात और बदतर हो जाती है। खुले में रहने से बच्चों और बुजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.