मधेपुरा, अप्रैल 9 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में मंगलवार को सभी विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने की। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी किशोर भास्कर ने सभी विकास मित्रों को बताया कि 19 अप्रैल से बुधवार व शनिवार को सप्ताह में दो दिन अलग अलग पंचायत में एससी-एसटी विकास कैंप लगाया जाएगा। सभी विकास मित्रों को अपने पंचायत के महादलित टोला में कैंप लगाकर एससी-एसटी वर्ग के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभी तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में बैद्यनाथ राम, चंदेश्वरी सरदार, सचेंद्र कुमार, सलिता कुमारी, प्रमिला देवी, सोनी कुमारी, माला कुमारी, मुन्नी कुमारी, सावन कुमारी, रीना कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.