कटिहार, जनवरी 17 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के पीछे एवं सिवाना ग्राम के बीच राज्य सरकार द्वारा जमीन क्रय कर बसाए गए महादलित टोला में आज भी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। इस टोला में करीब चालीस महादलित परिवारों को बसाया गया था। सरकार की इंदिरा आवास योजना के तहत सभी परिवारों को पक्का मकान निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई। लेकिन राशि पूर्ण रूप से नहीं मिलने के कारण अधिकांश परिवारों के मकान आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी मनोज मल्लिक, प्रमोद मल्लिक सहित अन्य लोगों ने बताया कि मकान निर्माण के लिए मिली राशि अपर्याप्त थी। जिस कारण छत, दीवार और फर्श का कार्य अधूरा रह गया है। कई परिवार आज भी अधूरे और असुरक्षित मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसके साथ ही महादलित टोला में पीने के पानी के लिए चापाकल की कोई व्यवस्था नहीं है। र...