अमरोहा, मई 13 -- गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति की ओर से तथागत भगवान गौतम बुद्ध जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी व संचालन अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। बतौर मुख्य वक्ता डा.टीपी सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध के संदेश आज कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने अनुयायियों को अष्टांगिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। चंद्रपाल सैनी एवं शेर सिंह बौद्ध ने संयुक्त रूप से गौतम बुद्ध के पंचशील पर प्रकाश डाला। सभी से बौद्ध के धम्म को अपने घरों में स्थान देने पर जोर दिया। इस दौरान गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश गौतम, मुदित गुर्जर, इक्तेदार उ...