मैनपुरी, मई 12 -- शहर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था चेयरमैन डा. अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने महात्मा बुद्ध व मां सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। बच्चों ने महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। कई बच्चों द्वारा कविताओं की प्रस्तुति दी गई। संस्था चेयरमैन डा. अशोक कुमार ने बच्चों को महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ने ज्ञान व शांति की खोज में सांसारिक जीवन को त्याग दिया। उन्हें बौद्ध धर्म के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। बुद्ध की शिक्षाओं में अहिंसा, करुणा और सभी के लिए समभाव पर जोर दिया गया है। वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.