मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा कनक ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने मानव जीवन के उत्थान हेतु जो सत्य, अहिंसा और मानव सेवा से संबंधित मार्ग बताया है, उसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात कर जीवन को सुखमय बनाना चाहिए। डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, उमानाथ सिंह, मधुमंगल ठाकुर, शंभूशरण सिन्हा, ज्ञानेन्द्र कुमार, अजय कुमार सिंह, मदन प्रसाद सिंह एवं उदय शंकर श्रीवास्तव प्रभृति ने भी अपने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन उदय शंकर श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.