महाराजगंज, मई 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महुअवा स्थित सिनेप्लेक्स में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फुले फिल्म का सामूहिक रूप से प्रदर्शन देखा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव व बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने किया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीडीए एकता जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से सिनेमा हॉल को गूंजा दिया। फिल्म देखने के बाद कार्यकर्ताओं ने समाज में व्याप्त असमानता, गैर-बराबरी व छुआछूत को समाप्त करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया की फुले की रिलीज से पहले कुछ समूहों ने इसकी कहानी में जातिगत भेदभाव के चित्रण पर आपत्ति जताई थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म न केवल फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती...