अमरोहा, फरवरी 17 -- रविवार देर शाम शहर में जोया रोड पर महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर छत्र, महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा व सौंदर्यीकरण कार्य का अनावरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो, पूर्व सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग मनोज कुमार वाल्मीकि, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड ओम प्रकाश गोला,पालिका चेयरपर्सन शशि जैन आदि मौजूद रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक बताया। कहा कि उन्होंने समाज में स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दिया व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरोधी में आवाज उठाई। स्थानीय पालिका प्रशासन के प्रयास को सराहा। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर, गिरीश त्यागी, बृजेश चौधरी, युद्धवीर सिंह, श्रीराम सिंह सैनी, डा.केएस सैनी, भाजपा नागर अध्यक्ष अमित सैनी...