रुडकी, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही। वहीं, गांधी वाटिका में पसरी गंदगी पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई और इसे शहीदों का अपमान बताया। सिविल लाइंस स्थित गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाटिका परिसर में साफ सफाई की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा महात्मा गांधी से केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व को सीखने को मिला जो है अहिंसा। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने अहिंसा से भारत का नव निर्माण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.