प्रयागराज, फरवरी 14 -- वैश्विक आध्यात्मिक धरोहर के महत्व महाकुम्भ मेला दर्शन गांधी दर्शन के बगैर पूरा नहीं हो सकता था। महात्मा गांधी दर्शन किसी अध्यात्म से कम नहीं। गांधी को भारत ही नहीं दुनिया ने अपना आदर्श माना है। यह बातें बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरिश चंद्र त्रिपाठी ने कहीं। वे शुक्रवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की ओर से आयोजित दो दिनी कुम्भ दर्शन गांधी दर्शन विश्व शांति युवा सम्मेलन के समापन पर बोल रहे थे। मुख्य अतिथि सच्चा बाबा आश्रम के चंद्रदेव मिश्र ने महात्मा गांधी तथा आध्यात्मिक गुरुकुल शुरू करने का सभी से अनुरोध किया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक प्रकाश आर अर्जुनवार ने विद्यार्थियों को भविष्य की सुरक्षित एवं न्यायप्रिय जीवन के लिए गांधीजी के मुल्यों पर चलने की आवश्यकता पर बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.