भभुआ, जनवरी 30 -- नए कानून के विरोध में प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा, मनरेगा की आत्मा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं भभुआ, नगर संवाददाता। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन शुरू किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा और अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने की। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए शिकायत निवारण एवं निगरानी संबंधी कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर मनरेगा मजदूरों को जागरूक किया। जिला पर्यवेक्षक सुरेश मुखिया बिंद भी थे। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, वर्ष 2005 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने लागू किया था। यह एक अधिकार-आधारित कानून ...