अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस के रिकॉर्ड में पूजा पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा साल 2019 में हुआ था। उस पर 30 जनवरी 2019 को अपने कार्यालय पर शौर्य दिवस मनाते हुए महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने का आरोप लगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें अभिषेक भी जेल गया था। इसके बाद अप्रैल 2020 तक तीन और मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें विवादित बयान देने के आरोप लगे। अप्रैल 2020 में पूजा ने तब्लीगी जमातियों को गोली मार देने का विवादित बयान दिया। इसमें मुकदमा हुआ। जून 2022 में पूजा ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर जुमे के दिन होने वाली भीड़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई। लगातार मुकदमों के चलते गांधीपार्क पुलिस की ओर से न्यायालय में पूजा व अशोक के खिलाफ दर्ज 2019 के मुकदमे में जमानत...